मिर्जापुर में जिगना थाना के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के ठीक सामने ही दो सगे भाइयों में जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। कुछ दिनों पूर्व भी मारपीट होने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचा था।
दोनों पक्ष के बीच 15 अक्टूबर 2025 को जिगना थाना क्षेत्र के गौरा गांव में दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था । दोनों ने अपनी शिकायत थाने पर दर्ज कराया था। आज आठ दिन बाद एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
घटना थाने के बगल में हुई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया और थाने में बैठा लिया।घटना के संबंध में ममता देवी पत्नी शिवनारायण ने आरोप लगाया कि उनके जेठ ने जानबूझकर विवाद शुरू किया। वहीं वरफी देवी और फूलकली देवी ने बताया कि झगड़े की जड़ जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद