Follow us on

*आगामी छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को चक्काबांध गंगा घाट के पूर्वी तट पर पूजा करने की अनुमति नहीं मिलेगी

Share this post:

*आगामी छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को चक्काबांध गंगा घाट के पूर्वी तट पर पूजा करने की अनुमति नहीं मिलेगी*-

जमानिया। आगामी छठ पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को चक्काबांध गंगा घाट के पूर्वी तट पर पूजा करने की अनुमति नहीं मिलेगी। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया ने बताया कि घाट का जलस्तर गहरा है और किनारों पर दलदल बन गया है, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। ऐसे में प्रशासन ने पूर्वी तट पर छठ पूजा आयोजन पर रोक लगा दी है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि कुछ श्रद्धालुओं ने पहले से ही पूर्वी किनारे पर बेदियां तैयार कर ली थीं, लेकिन वहां फिसलन और गहराई के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु केवल सुरक्षित घाटों पर ही अर्घ्य अर्पित करें ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। अब श्रद्धालुओं को पश्चिमी तट की ओर जाना होगा, जहां इस बार भीड़ अधिक रहने की संभावना है। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, बैरिकेडिंग और एम्बुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी बृजेश अस्थाना, कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान अजय कुमार, ग्राम सचिव मनोज यादव और नगर पालिका कर निरीक्षक विजय शंकर राय सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होने बताया कि प्रशासन का प्राथमिक लक्ष्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति असुरक्षित या निषिद्ध क्षेत्र में पूजा करने का प्रयास न करे, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights