Follow us on

संचारी रोग नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा का नहीं हो रही छिड़काव।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। संपूर्ण स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को सफाई कर्मचारियों के द्वारा प्रतिदिन सफाई कार्य में लगे रहते है। लेकिन संचारी रोग को रोकधाम के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव पर मूक दर्शक बने रहते है। बताया जाता है। कि नगर पालिका परिषद के द्वारा कस्बा बाजार सहित सभी वार्डो में साफ सफाई के प्रतिदिन कार्य करते देखे जा सकते है। लेकिन

संचारी रोग नियंत्रण के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव

जिम्मेदार अधिकारियों के मूक दर्शक बने होने के कारण संपूर्ण स्वच्छता एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान के एंटी लार्वा के छिड़काव नहीं है। जबकि सफाई कर्मियों ने संचारी रोगों के प्रति लोगों के घर-घर जाकर कूड़ा उठाने करते हुए। जागरूक किया करते है। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि कस्बा बाजार के लोग कूड़ा उठाने होने के बाद पुनः अपने अपने घरों व छतों के उपर से सड़क पर एवं नालियों में कूड़ा डाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे घर वालों पर जुर्माना लगाने के लिए पालिका बोर्ड के समक्ष रखेगी। कुमार ने बताया कि नालियों सहित नालों की समुचित ढंग से साफ सफाई कराने पर जोर दिया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा वार्डो की गलियों में बैनर लगाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपाय बता रहे हैं। इसके साथ ही एंटी लार्वा और दवाओं का छिड़काव कराने के लिए विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए पालिका पूरी तरह गंभीर है। उमेश सिंह कुशवाहा,

फरमान सिद्दीकी, इरफान खान, हेमंत यादव, एडवोकेट मेराज हसन, एडवोकेट मोहम्मद इमरान नियाजी, वीरेंद्र कुमार, शशिकांत बर्नवाल, रितेश वर्मा, आजाद वर्मा, लक्ष्मण राम, मोबिन शाह सहित आदि लोगों ने बताया कि संचारी रोगधाम के लिए पालिका स्तर सहित स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कीटनाशक दवा का छिड़काव होना चाहिए। लोगों ने बताया कि जहां पानी निकास सहित जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो वहां पर सबसे जरूरी है।कीटनाशक दवा का छिड़काव समय रहते कराया जाए। उन्होंने बताया कि नगर की मलिन व पिछड़ी बस्ती सहित गली मोहल्लों में कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराया जाना अति आवश्यक है। पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संक्रामक रोगों के फैलने से रोकने और बचाव को लेकर मक्खी मच्छर के प्रकोप के खात्मे के लिए कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव तथा फागिग कराए जाने का सिलसिला बराबर जारी है। और जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x