Follow us on

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट 

वाराणसी। बीते शनिवार को BNA एवं संस्कृति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ विषय पर जागरूकता फैलाने हेतु नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, समानता और राजनीतिक भागीदारी के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था।

यह नुक्कड़ नाटक शहर के चार प्रमुख स्थानों—डाफी, बीएचयू, सुसुवाही और तुलसी घाट—पर प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक स्थान पर दर्शकों की अच्छी उपस्थिति रही। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से लोगों को विषय की गंभीरता और महत्व से अवगत कराया।

कार्यक्रम का निर्देशन श्री अमित कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। नाटक का प्रदर्शन बनारस के रंगकर्मियों द्वारा किया गया, जिनमें प्रियांशु, आयुष, पियूष, रोहित, आनंदिता, आशिमा एवं कशिश की सक्रिय सहभागिता रही।

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन्हें निर्णय-प्रक्रिया में समान भागीदारी प्रदान करेगा।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x