वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी — राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी यूपी कॉलेज में विभिन्न जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शीर्षक “नारी शक्ति बंदन सशक्तिकरण की ओर” रखा गया। इस आयोजन में संस्थान की प्रमुख महिला शिक्षिकाओं डॉक्टर गरिमा आनंद, डा. प्रीति सिंह, डा. प्रीति नायर, डॉ विनीता कालरा, रामेश्वरी सोनकर एवं प्रीति मिश्रा के नेतृत्व में बीबीए, बीसीए,एमबीए एवं एमसीए की कुल 295 छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।इस कार्यक्रम में लोकसभा में नारी शक्ति बंदन विधेयक से संबंधित कार्यवाही का लाइव प्रदर्शन, जी-20 के विजन महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषय पर परिचर्चा, स्टेम क्षेत्र में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने हेतु कार्यशाला का आयोजन, आधुनिक कृषि एवं तकनीकी कौशल पर विशेष सत्र का आयोजन, संविधान एवं महिला अधिकारों पर विस्तार से व्याख्यान का आयोजन, भारतीय न्याय संहिता एवं ईएफआईआर सम्बन्धी जानकारी देना, छात्राओं द्वारा साइकिल रैली व 3 किमी0 पदयात्रा में हिस्सा लेना व नुक्कड़ नाटक वाद विवाद व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम में संस्थान की अन्य संकाय सदस्य, निदेशक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रोफेसर अमन गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राएं भविष्य में ना केवल अपने क्षेत्र में बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी। डॉ राजेंद्र शर्मा एवं रामेश्वरी सोनकर ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।