Follow us on

थाना चितईपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 7/25 में नामजद अभियुक्त अक्षय तिवारी पुत्र अरुण तिवारी तथा अरुण तिवारी, निवासी वृन्दावन, अवलेशपुर, थाना

Share this post:

चितईपुर। थाना चितईपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 7/25 में नामजद अभियुक्त अक्षय तिवारी पुत्र अरुण तिवारी तथा अरुण तिवारी, निवासी वृन्दावन, अवलेशपुर, थाना चितईपुर के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषणा जारी की गई है। न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को निर्देश दिया है कि वे एक माह के भीतर न्यायालय या विवेचक के समक्ष उपस्थित हों।

उद्घोषणा जारी होने के बाद पुलिस द्वारा विधि अनुसार उद्घोषणा की तामील कराई जा चुकी है। संबंधित थाना पुलिस ने क्षेत्र में मुनादी (घोषणा) कराते हुए जनता को सूचना दी है तथा अभियुक्तों को बुलावा नोटिस की जानकारी सार्वजनिक कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, निर्धारित अवधि में उपस्थित न होने पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी, जिसमें कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।


 

थाना चितईपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को अभियुक्तों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights