वाराणसी आज टिकरी ग्राम सभा के माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष व पर्यावरण विद अनिल कुमार सिंह जी की अध्यक्षता में संस्कार शाला में गोष्ठी का आयोजनकिया गया, वृक्ष पूजन, एवं स्कूल चलो अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अमर नाथ जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णु कांत जी व माध्यमिक विद्यालय टिकरी के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह व विद्यालय के समस्त शिक्षक गण व बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व महानगर महामंत्री सौरभ सिंह पटेल ने किया ।
सभी अतिथियों ने बच्चों को अच्छे संस्कार व अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया एवं अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित करते हुए सभी छात्र छात्राओं को एक एक एक वृक्ष लगाने की शपथ दिलाई।