कार्यालय पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली नशे के सौदागरों पर कड़ा प्रहार, चन्दौली पुलिस का सख्त एक्शन”*
*🔷थाना बबुरी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 01 पिकअप वाहन में भरकर परिवहन किया जा रहा 103.400 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार।*
*🔷थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 01 अर्टिगा वाहन से 08 कि0ग्रा0 500 ग्राम अवैध गाँजा बरामद कर 01 महिला समेत कुल 03 शातिर तस्कर को किया गया गिरफ्तार।*
*🔷बरामद अवैध गांजा की अनुमानित कीमत कुल 30 लाख रुपए।*
*कार्यवाही-*
*चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर,अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना बबुरी व प्रभारी निरीक्षक स्वाट/सर्विलांस के कुशल नेतृत्व में* दिनांक 20.04.2026 को थाना बबुरी व स्वाट/सर्विलांस पुलिस टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल एवं सर्विलांस सेल से संकलित साक्ष्यों के आधार पर चेकिंग के दौरान अशोक इंटर कॉलेज के पास निरीक्षण उपरांत पुलिस टीम अशोक नहर पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी तभी चकिया की ओर से एक पुरानी सफेद रंग की महिंद्रा वाहन पिकअप संख्या CG10C3922 को रोका गया। उक्त पिकअप वाहन पर सवार अभियुक्तों की पहचान 1.शत्रुघन चौहान पुत्र भगत चौहान, निवासी ग्राम सरिया थाना सरिया, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़), उम्र लगभग 37 वर्ष 2. शिवप्रधान पुत्र सोनाधर प्रधान, निवासी ग्राम सरिया थाना सरिया, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़), उम्र लगभग 40 वर्ष के रुप में हुई।
उक्त पिकअप वाहन को चेक किया गया तो उसमें रखे कार्टून के नीचे 04 प्लास्टिक की बोरियों में पैक किया हुआ अवैध गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक बोरी में 25-25 पैकेट पाए गए, प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 1.030 किग्रा था। इस प्रकार चारों बोरियों से कुल 100 पैकेटों में 103.400 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे छत्तीसगढ़ राज्य से सस्ते दामों पर गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर एवं वाराणसी जनपद में ऊंचे दामों पर बेचते थे। इस अवैध कारोबार के माध्यम से वे आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 44/26 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट थाना बबुरी जनपद चन्दौली।
*बरामदगी विवरण-*
103.400 किलोग्राम अवैध गांजा
01 पिकअप वाहन सं0 CG10C3922
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र सिंह थाना बबुरी जनपद चन्दौली।
2.नि0 अपराध विभूति नारायण राय थाना बबुरी जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना बबुरी जनपद चन्दौली।
4.हे0का0 रत्नेश पाण्डेय थाना बबुरी जनपद चन्दौली
5.का0 विशाल गिरी थाना बबुरी जनपद चन्दौली
*स्वाट/सर्विलांश टीम-*
1.निरीक्षक रामजनम यादव प्रभारी स्वाट
2.उ0नि0 आशीष मिश्रा प्रभारी सर्विलांश
3.हे0का0 आनन्द सिंह
4.हे0का0 आशुतोष सिंह
5.हे0का0 प्रेम प्रकाश यादव
6.का0अजीत सिंह
7.का0 मनोज कुमार यादव
8.का0 मनीष कुमार
*2.* थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान ग्राम डांडी स्थित मेडविन हॉस्पिटल के सामने, वाराणसी-मुगलसराय मुख्य मार्ग (जीटी रोड) पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध अर्टिगा कार (वाहन संख्या MH01BY2330) को रुकने का इशारा किया गया। वाहन चालक द्वारा पुलिस टीम को देखकर वाहन को कुछ दूरी पहले ही रोक दिया गया तथा उसमें बैठे व्यक्तियों द्वारा उतरकर भागने का प्रयास किया गया। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर 03 लोगो को पकड़ लिया गया जिनकी पहचान 1.हेमन्त कुमार सरोज (उम्र 34 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़), 2.राहुल तिवारी (उम्र 25 वर्ष, निवासी बक्सर, बिहार) व 3.मन्जू देवी (उम्र 45 वर्ष, निवासी गया, बिहार) के रुप में हुई। जिसके कब्जें से कुल 08 किलोग्राम 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 183/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*पूछताछ विवरण-*
पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वे अवैध गांजा उड़ीसा से लाकर वाराणसी क्षेत्र में छोटे-छोटे हिस्सों में बेचने का कार्य करते हैं। जिससे उनको अधिक मुनाफा होगा।
*नाम पता अभियुक्त-*
1.राहुल तिवारी पुत्र मनजी तिवारी नि. धनबखरा थाना नवानगर जनपद बक्सर बिहार उम्र 25 वर्ष
*अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 123/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली चन्दौली जनपद चन्दौली।
मु0अ0सं0 169/24 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली चन्दौली जनपद चन्दौली।
मु0अ0सं0 183/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
2.हेमन्त कुमार सरोज पुत्र मुन्नी लाल सरोज निवासी काजीपुर कुण्डा प्रतापगढ़ उम्र 34 वर्ष
*अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 183/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
3.मन्जू देवी पत्नी शंकर पासवान नि. रक्सा थाना गुरुआ जनपद गया बिहार उम्र 45 वर्ष
*अपराधिक इतिहास-*
मु0अ0सं0 – 183/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली।
*विवरण बरामदगी-*
1.08 किग्रा 500 ग्राम अवैध गाँजा ।
2.अर्टिगा कार (वाहन संख्या MH01BY2330)
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह थाना मुगलसराय
2.उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी रेलवे कालोन थाना मुगलसराय
3.उ0नि0 शिव पूजन बिन्द चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी थाना मुगलसराय
4.हे0का0 सुशील यादव थाना मुगलसराय
5.हे0का0 अभिषेक दूब थाना मुगलसराय
6.हे0का0 अभिषेक यादव थाना मुगलसराय
7.म0हे0का0 निर्मला मौर्या थाना मुगलसराय
8.म0हे0का0 सुनीता यादव थाना मुगलसराय
9.का0 अरविन्द सिंह थाना मुगलसराय
*सोशल मीडिया सेल*
*पुलिस अधीक्षक*
*जनपद चन्दौली*