Follow us on

मीरजापुर नगर पालिका में नए चेहरों की एंट्री, सिटी क्लब में हुआ गरिमामय आयोजन

Share this post:

गुफरान अहमद की रिपोर्ट

मीरजापुर। नगर पालिका परिषद के नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सिटी क्लब सभागार में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी समेत भाजपा और अपना दल (एस) के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।नगर मजिस्ट्रेट ने महामहिम राज्यपाल द्वारा नामित सभासदों—श्याम सिंह, रोहन मिश्रा, वीरेंद्र मौर्य, गीता यादव और ज्ञानचंद कन्नौजिया—को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें चार सभासद भाजपा और एक अपना दल (एस) से नामित किए गए हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने सभी सभासदों से एकजुट होकर नगर के विकास में योगदान देने की अपील की। वहीं नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर नव-नामित सभासदों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी।

अपने संबोधन में केशरी ने पिछले वर्षों में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उम्मीद जताई कि नए सभासद पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्व निभाएंगे तथा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे, जिससे आयोजन का महत्व और बढ़ गया

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x