वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी — विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय की अध्यक्षता में बुधवार को विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विकासखण्ड चिरयीगांव के सभागार में विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में खण्ड विकास अधिकारी चिरयीगांव छोटे लाल तिवारी, विकासखण्ड के समस्त कर्मचारी, सेक्रेटरी, ग्राम प्रधान, समूह की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के समस्त पीएलवी उपस्थित रहे।इस शिविर का उद्घाटन विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस मौके पर विधिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में पृथ्वी और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सभागार में उपस्थित आम जनमानस से वृक्षारोपण एवं प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया तथा आगामी 09 जून 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने वादों का निस्तारण कराने हेतु लोगों से अपील किया गया। खण्ड विकास अधिकारी द्वारा पर्यावरण से बचाव हेतु विस्तार से जानकारी दी गई। मध्यस्थ अधिवक्ता आनंद सिंह के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कैसे अपने छोटे-छोटे वादों को सुलह व समझौते के माध्यम से खत्म किया जा सकता है। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय ने तथा संचालन पीएलवी सन्तोष कुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गया।उक्त जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के सीनियर असिस्टेंट कन्हैया लाल यादव द्वारा जरिये विज्ञप्ति दी गई।