वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता
वाराणसी –– पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में गुमशुदा व अपहृता की तलाश हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व पुलिस उपायुक्त अपराध नीतू कादयान के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह की पुलिस टीम द्वारा 17 अप्रैल 2026 को गंगापुर से गुम हुई युवती को जगह जगह किये गये पूछताछ व पम्पलेट व फोटो के जरिए खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह द्वारा बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को ग्राम कनेरी पोस्ट गंगापुर थाना रोहनिया वाराणसी निवासी प्रार्थी द्वारा खुद की पुत्री उम्र 20 वर्ष के 17 अप्रैल 2026 को घर से गंगापुर मार्केट में सामान लेने जाने और वापस ना आने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस टीम गठित की गई। गुमशुदा युवती की तलाश हेतु युवती का फोटो दिखाते हुए भीड़-भाड़ वाले स्थानो पर पम्पलेट चस्पा किया गया तथा तलाश गश्ती सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यम से जारी करते हुए प्रचार प्रसार किया गया।तभी अचानक 22 अप्रैल 2026 को रोहनिया पुलिस के अथक प्रयास से उपरोक्त युवती को खोज निकाला गया और युवती के पिता को सकुशल सुपुर्द किया गया। गुमशुदा युवती को पाकर परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने रोहनिया पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया। गुमशुदा युवती की तलाश करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोहनिया राजू सिंह, उ0नि0 अमीर बहादुर सिंह, म0उ0नि0 मानसी देवी,का0 राम आसरे यादव,म0का0 विजया भारती आदि शामिल रहे।