Follow us on

परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को मिलीं नई किताबें:नए सत्र में नामांकन के साथ पाठ्यपुस्तकों का वितरण शुरू, बच्चे उत्साहित।

Share this post:

सलीम मंसूरी की रिपोर्ट

जमानियां। नए सत्र में नामांकन के साथ पाठ्यपुस्तकों का वितरण शुरू, बच्चे हुए उत्साहित। विकास खंड के अंतर्गत स्थित परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र का आगाज हो गया है। बताया जाता है। कि एक अप्रैल से शुरू हुए सत्र के तहत गुरुवार को छात्रों को नई पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों में विशेष पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही नए बच्चों के नामांकन का कार्य भी शुरू किया गया। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) सुनील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशा अनुसार सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समय पर पाठ्यपुस्तकों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने जोर दिया कि विभाग का लक्ष्य केवल किताबें बांटना नहीं, बल्कि ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत ग्रामीणों में जागरूकता फैलाकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराना भी है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विद्यालयों में नामांकन के साथ-साथ जागरूकता रैलियों का भी आयोजन किया जा रहा है। शिक्षकों ने अभिभावकों से संवाद कर उन्हें सरकारी योजनाओं और निःशुल्क शिक्षा के लाभों के प्रति जागरूक किया। पुस्तक वितरण कार्यक्रम के दौरान अरविंदर सिंह, सुरेंद्रनाथ सिंह सहित आदि शिक्षक मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

शोक सूचना*अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि हमारे छोटे भाई स्वर्गीय विजय कुमार गोंड, जो पर्यटक ट्रैवल्स वाहन चालक और क्षेत्र पंचायत सदस्य bdc थे, का गोरखपुर में हुई एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल ने राजपत्रित अधिकारियों की गोष्ठी कर समयबद्ध विवेचना, अपराध नियंत्रण, सक्रिय पुलिसिंग एवं आगामी आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x