Follow us on

न्यायालय की पत्रावली गायब करने वाले 25,000/के इनामी अभियुक्त को कैण्ट पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान जीरो टालरेंस के तहत कैंट पुलिस को गुरुवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।कैण्ट पुलिस ने न्यायालय से पत्रावली गायब करने वाले 3 वर्ष से फरार 25,000/ के इनामियां अभियुक्त राजाराम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लिपिक न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम) के कार्यालय में तैनात रहा। जनपद न्यायालय वाराणसी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र कुमार के द्वारा थाना कैण्ट पर 2023 में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि तत्कालीन लिपिक राजाराम जो न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम के न्यायालय में तैनात था। उसने अपनी अभिरक्षा से सरकारी पत्रावलियां गायब कर दी थी। इस गंभीर अपराध के बाद से ही 3 वर्ष से फरार पत्रावली गायब करने वाला 25,000/का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार होने से बचता जा रहा था। पुलिस उपायुक्त वरूणापार जोन प्रमोद कुमार द्वारा इस शातिर अपराधी पर 25,000/ का इनाम घोषित किया गया था। प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 22 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे अभियुक्त के पैत्रिक आवास ग्राम चांदपुर थाना मण्डुवाडीह में दबिश देते हुए घेराबंदी कर राजाराम (उम्र 58 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त राजाराम के खिलाफ कैंट पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार और अमानत में खयानत पर भा0द0वि0 की धारा 409 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। इस अभियुक्त की गिरफ्तारी से न्यायालय परिसर में हड़कम्प मचा हुआ है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 आसुतोष तिवारी, उ0नि0 अभिषेक सिंह आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x