Follow us on

वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एबीवीपी द्वारा चलाया जा रहा सामूहिक गायन अभियान 

Share this post:

वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, वाराणसी महानगर द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्कूलों-कॉलेजों में सामूहिक गायन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं की अगुवाई में पिछले एक सप्ताह से रोजाना सुबह प्रार्थना सभा के दौरान शहर के 05 इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राएं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कर रहे हैं। महानगर मंत्री शिवम तिवारी ने बताया कि राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर युवा पीढ़ी को इसकी ऐतिहासिक महत्ता और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ने के लिए यह पहल की गई है। अभियान के तहत कार्यकर्ता स्कूलों में पहुंचकर छात्रों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर रहे हैं और उन्हें बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित इस गीत के इतिहास की जानकारी भी दे रहे हैं।

अब तक महानगर के 30 से अधिक शिक्षण संस्थानों में यह कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। इसमें निवेदिता शिक्षा सदन, संत अतुलानंद, भारतीय शिक्षा मंदिर, डीएवी इंटर कॉलेज सहित कई प्रमुख संस्थान शामिल हैं। महानगर मंत्री शिवम ने कहा कि वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, राष्ट्र की आत्मा है। 150 वर्ष बाद भी यह उतना ही प्रासंगिक है। हमारा उद्देश्य हर छात्र के मन में राष्ट्र सर्वप्रथम का भाव जगाना है। उन्होंने बताया कि महानगर के सभी स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचने का लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान ‘भारत माता की जय’ के नारों से परिसर गूंज उठते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x