वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी –उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन की प्रान्तीय बैठक शनिवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण के सभागार में आयोजित किया गया। बैठक का शुभारम्भ उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा, सचिव डा.बेद प्रकाश मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कराया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा द्वारा अपने उद्बोधन में सभी प्राधिकरण से आए हुए पदाधिकारियों का स्वागत करने के साथ-साथ प्राधिकरण की छवि एवं प्राधिकरण हित मे विकास कार्य में ईमानदारी के साथ कार्य करने का आवाहन किया गया। इस बैठक में वाराणसी विकास प्राधिकरण सहित गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या, सहारनपुर व गोरखपुर के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। वाराणसी विकास प्राधिकरण कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष महामंत्री एवं अन्य सभी पदाधिकारी द्वारा प्रदेश के अन्य प्राधिकरण से आए पदाधिकारी एवं अतिथियों का माल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में अन्य विकास प्राधिकरणों से पधारे पदाधिकारियों ने लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित 11सूत्रीय मांगों का निराकरण ना होने पर काफी रोष प्रकट किया गया तथा प्रदेश के विभिन्न विकास प्राधिकरणो से पधारे पदाधिकारियों ने दैनिक वेतन वर्कचार्ज कर्मचारियों का विनियमितिकरण अकेंद्रित सेवा नियमावली का प्रख्यापन, वेतन विसंगतियों एवं विकास प्राधिकरणों में सेवारत, सेवानिवृत्त कार्मिकों को गंभीर बीमारी के इलाज हेतु उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक चिकित्सा परिचर्चा नियमावली 2016 तत्काल लागू किए जाने की मांग उठाई गई। कुछ वक्ताओं ने पुरानी पेंशन की बहाली, कोरोना काल के 18 महीने का बकाया एरियर के तत्काल भुगतान एवं आठवें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन पुनरीक्षण एवं महंगाई राहत यथावत रखने की मांग उठाई गयी। अप्रैल 2005 के बाद विनियमित किए गए कर्मचारियों का पूर्व सेवा को जोड़कर पेंशन का लाभ दिए जाने के संबंध में जोर-शोर से बल दिया गया। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में वाराणसी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष राज किशोर सिंह, महामंत्री मोहम्मद फराज खान, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिरूद्ध पाण्डेय, महामंत्री सुनील उपाध्याय के अतिरिक्त डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष प्रकाश के साथ-साथ अन्य प्राधिकरणों के उपस्थित पदाधिकारी विजय शुक्ला, रामसेवक यादव, अशोक सम्राट, अभय कुमार, अरविंद कश्यप, शैलेंद्र श्रीवास्तव, यदुनाथ वर्मा,संजय सत्संगी, अशोक शर्मा, सतीश तिवारी, जसवीर सिंह, राज बिहारी तथा अन्य वक्ता शंकर नारायण उपाध्याय, राम बहादुर द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया।बैठक का संचालन दिवाकर द्विवेदी ने तथा कार्यक्रम का समापन संतोष कुमार ओझा द्वारा किया गया।
फोटो -04-वीसी का स्वागत करते अनिरूद्ध पाण्डेय