गुफरान अहमद की रिपोर्ट
चन्दौली से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चकिया पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर हाई-प्रोफाइल ठगी कांड का पर्दाफाश कर दिया है। शशि ज्वैलर्स के संचालक से करीब 16 लाख रुपए की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 7 शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, आरोपियों ने पहले असली सोने के छोटे दाने देकर भरोसा जीता और फिर 100 ग्राम से ज्यादा सोना देने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। लेकिन जब पीड़ित ने पोटली खोली, तो उसमें नकली धातु निकली।
चकिया पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिर की मदद से आरोपियों को बेलावर के पास पहाड़ी क्षेत्र से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15.80 लाख रुपये भी बरामद हुए हैं।
फिलहाल पुलिस गिरोह के आपराधिक इतिहास की जांच में जुटी है।
बाइट/अपर पुलिस अधीक्षक सदर
Post Views: 6