Follow us on

शिवपुर पुलिस ने किशोरी को फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

अपहृता किशोरी (17 वर्ष) को सकुशल किया बरामद

वाराणसी — पूलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान शिवपुर पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक शिवपुर की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त अंकित कुमार उर्फ कल्लू पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी परमानंदपुर थाना शिवपुर को शिवपुर रेलवे स्टेशन से रविवार को दोपहर 11 बजे गिरफ्तार किया गया।जबकि नाबालिग अपहृता को मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। तबसे अंकित कुमार फरार था। जिसे रविवार को शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अंकित कुमार के बारे में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा द्वारा रविवार को बताया गया कि वादिनी मुकदमा ने वादिनी की बेटी उम्र (17 वर्ष) के दिनांक 23 अप्रैल 2026 को घर से स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन घर वापस नहीं आने के संबंध में लिखित तहरीर दिया गया था। इसके आधार पर तत्परता बरतते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को शिवपुर स्टेशन के पास से रविवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 137(2),बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवपुर अजीत कुमार वर्मा उ0नि0 जग नारायण, म0उ0नि0 प्रतिभा शाही, हे0का0 वसीम खान,का0 प्रिंस कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x