Follow us on

एसटीएफ और कैण्ट की संयुक्त टीम ने 107.140 किग्रा.अवैध गांजे के साथ एक को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट 

वाराणसी — जनपद में अवैध शराब, गांजा, हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान एसीपी कैण्ट अपूर्व पाण्डेय के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कैण्ट शिवाकान्त मिश्र व एसटीएफ की पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर दोपहर इमिलिया घाट फुलवरिया से एक गांजे तस्कर को गिरफ्तार किया गया।अवैध गांजा कई पैकेटों में था जिसका आंकलन करने पर कुल 107.140 किग्रा. पाया गया।साथ ही जिस वाहन में गांजा रखा गया था उसे भी सीज कर दिया गया।गिरफ्तार किए गए तस्कर का नाम अजय गिरी पुत्र मंगला गिरी निवासी मुस्तफाबाद थाना हलधरपुर मऊ बताया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कैंट शिवाकांत मिश्र, उ0नि0 आसुतोष तिवारी,का0 रामकृष्ण,का0 नागेन्द्र कुमार,का0 प्रिंस कुमार तिवारी, एसटीएफ से उ0नि0 अमित कुमार तिवारी, हे0का0 पवन गौतम, हे0का0 रविन्द्र सिंह, हे0का0 स्वरूप पाण्डेय, हे0का0 जितेन्द्र वर्मा, हे0का0 आलोक पाण्डेय,का0 आदित्य पाल आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x