दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी दीक्षान्त परेड में महिला प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासन, समर्पण, समन्वय एवं शारीरिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई ऊर्जा के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार में प्रवेश किया ।”
आज दिनांक 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया-2025 के अंतर्गत आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 491 महिला प्रशिक्षु आरक्षियों की भव्य दीक्षान्त परेड (पासिंग आउट परेड) का गरिमामय आयोजन किया गया ।
लगभग 09 माह के आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत सभी प्रशिक्षु महिला आरक्षी औपचारिक रूप से पुलिस विभाग में सम्मिलित हुईं तथा राष्ट्रसेवा, कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के दायित्व हेतु तैयार हुईं ।
समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात प्रशिक्षु महिला आरक्षियों की टोलियों द्वारा शानदार मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी गई ।
इस अवसर पर कुल 18 टोलियों ने परेड कमांडर प्रशिक्षु महिला आरक्षी रेनू के नेतृत्व में एकरूपता, अनुशासन, समन्वय एवं शारीरिक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया । सधे कदम, सशक्त कमांड एवं एक समान वर्दी ने पूरे परेड मैदान को गौरवान्वित कर दिया।
परेड उपरांत सभी प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई ।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल महोदय ने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व, सेवा और विश्वास का प्रतीक है । उन्होंने सभी महिला आरक्षियों को संवेदनशीलता, निष्ठा, अनुशासन एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया ।
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा सभी नवदीक्षित महिला आरक्षियों को पुलिस विभाग का अभिन्न अंग बनने पर शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा गया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पुलिस व्यवस्था को और अधिक सशक्त, संवेदनशील एवं प्रभावी बनाएगी ।
समारोह के दौरान प्रशिक्षु महिला आरक्षियों के परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अपनी बेटियों को वर्दी में परेड करते देख उनके चेहरों पर गर्व, प्रसन्नता एवं भावुकता स्पष्ट दिखाई दी । उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया ।
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली निम्न प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को मुख्य अतिथि महोदय द्वारा किया गया सम्मानित :-
• संपूर्ण प्रशिक्षण में सर्वांग सर्वोत्तम – प्रशिक्षु महिला आरक्षी रोशनी गुप्ता
परेड कमांडर सम्मान-
• प्रथम – प्रशिक्षु महिला आरक्षी रेनू
• द्वितीय – प्रशिक्षु महिला आरक्षी रोशनी गुप्ता
• तृतीय – प्रशिक्षु महिला आरक्षी रोशनी देवी
• समस्त आंतरिक विषयों में सर्वोत्तम – प्रशिक्षु महिला आरक्षी रोशनी गुप्ता
अन्तः विषय समूहवार सर्वोत्तम स्थान-
• प्रथम समूह – नेहा
• द्वितीय समूह – रोशनी देवी
• तृतीय समूह – बन्दना दूबे
• चतुर्थ समूह – निवेदिता यादव
• पंचम समूह – रोशनी देवी
• षष्ठम समूह – शिल्पी
• सप्तम समूह – रागिनी गुप्ता
• अष्टम समूह – शिवांगी शुक्ला
• समस्त बाह्य विषयों में सर्वोत्तम – प्रशिक्षु महिला आरक्षी रेनू बाह्य विषय समूहवार सर्वोत्तम स्थान-
• प्रथम समूह – जागृति
• द्वितीय समूह – संध्या यादव
• तृतीय समूह – रोशनी गुप्ता
• चतुर्थ समूह – दीपाली शुक्ला
• पंचम समूह – पल्लवी चौहान
• षष्ठम समूह – इंदु प्रजापति
• सप्तम समूह – जया मिश्रा
• अष्टम समूह – प्रिया शुक्ला
• नवम् समूह – सुजाता पाण्डेय
• दशम समूह – प्रीति शाह
यह दीक्षान्त परेड केवल प्रशिक्षण पूर्ण होने का समारोह नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, अनुशासित पुलिसिंग एवं सुरक्षित समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में स्मरणीय रहेगी । आज दिनांक 26.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया-2025 के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 491 महिला प्रशिक्षु आरक्षियों की भव्य दीक्षान्त परेड (पासिंग आउट परेड) गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। लगभग 09 माह के आंतरिक एवं बाह्य प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत सभी प्रशिक्षु महिला आरक्षियां औपचारिक रूप से पुलिस विभाग में सम्मिलित हुईं तथा राष्ट्रसेवा, कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के लिए तत्पर हुईं। समारोह में पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा 18 टोलियों ने परेड कमांडर प्रशिक्षु महिला आरक्षी रेनू के नेतृत्व में अनुशासन, समन्वय, एकरूपता एवं शारीरिक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शानदार मार्च पास्ट किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी। तत्पश्चात सभी प्रशिक्षु महिला आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति सेवा, उत्तरदायित्व और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी महिला आरक्षियों को संवेदनशीलता, निष्ठा एवं पूर्ण समर्पण के साथ कर्तव्य निर्वहन हेतु प्रेरित किया। समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं के परिजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अपनी बेटियों को वर्दी में देखकर गौरवान्वित हुए। इस अवसर पर प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया, जिनमें सर्वांग सर्वोत्तम रोशनी गुप्ता तथा बाह्य विषयों में सर्वोत्तम रेनू रहीं। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, अनुशासित पुलिसिंग एवं सुरक्षित समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध हुआ