राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी – सेंट्रल जेल में शिवशक्ति जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को सेन्ट्रल जेल के निरुद्ध व आर्थिक रूप से अशक्त बन्दियों को तौलिया वितरण किया गया।कुल 150 बन्दियों को तौलिया वितरित किया गया। गौरतलब हो कि इसके पूर्व भी शिवशक्ति जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा तौलिया वितरण किया जा चुका है। असहनीय गर्मी तथा चिलचिलाती धूप के मौसम में शिव शक्ति जनकल्याण ट्रस्ट की तरफ से तौलिया प्रकार बन्दियों द्वारा जन कल्याण में अग्रसर कारागार अधिकारियों एवं शिवशक्ति जन कल्याण ट्रस्ट वाराणसी का तालियां बजाकर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट की संचालिका ईशा त्रिपाठी को ऐसे पुनीत कार्य के लिए दिल से धन्यवाद दिया गया तथा भविष्य में बन्दियों के लिए इस प्रकार के हितकारी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट की संचालिका ईशा त्रिपाठी को कारागार में निरुद्ध बन्दियों की तरफ से करतल ध्वनि से धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कारागार अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अशोक कुमार राय, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद आदि अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।