Follow us on

काशी दीप विजन राष्ट्रीय: *रूमन जूनियर हाईस्कूल में नेहरू जयन्ती, वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Share this post:

वाराणसी  के प्रांगण में नेहरू जयन्ती, वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह वाराणसी के प्रख्यात साहित्यकार श्री मधुकर मिश्र जी की अध्यक्षता व डॉ रामानंद दीक्षित जी के मुख्य आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया| प्रारंभ में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।तदुपरांत समृद्ध मंच ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|अध्यक्षीय उद्बोधन में मधुकर मिश्र ने नेहरू जी के जीवन को रेखांकित करते हुए व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके पदचिन्हों पर चलकर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए उपस्थित जनसमूह व बच्चों को प्रेरित किया| मिश्र जी ने आगे बच्चों को बताया कि शिक्षा का उद्देश्य है बच्चों को जिम्मेदार व सफल नागरिक बनाना।शिक्षा बेनूर को पुरनूर बना देती है |शिक्षा चाहे तो बेनवा को पेशवा बना देती है।शिक्षा कोयले को कोहिनूर बना देती है|मुख्य अतिथि डॉ रामानंद दीक्षित ने कहा शिक्षा ही हमारे जीवन का अनमोल रत्न है। शिक्षित व्यक्ति ही अपना भविष्य बेहतर बना सकता है| विशिष्ट अतिथि डॉ चन्द्रशेखर मिश्र ने कहा – नेहरू जयन्ती के अवसर पर बच्चों को प्रण करना चाहिए कि बेहतरीन शिक्षा प्राप्त करके ही दम लेंगे । और बच्चों को मोबाइल संस्कृति से दूर रहने को आगाह किया।अखलाक खान भारतीय ने कहा बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम जिस तरह प्रस्तुत किया बहुत लुभावना था ।देहात से हटकर इन्हें शहर का ऊंचा मंच मिलता तो अपनी प्रतिभा से देश ही नहीं विश्व को आलोकित करते| इस अवसर पर प्रबन्धक श्याम नारायण पटेल, प्रधानाचार्य टीकाराम शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक लाल चन्द यादव, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय पटेल व महामंत्री नरेंद्र शर्मा, ने अपने विचार व्यक्त किए मध्यप्रदेश की कवयित्री व शिक्षिका आरती अक्षत जी ने शिक्षा के महात्म्य का प्रतिपादन करते हुए कहा – “शिक्षा ही हमारे जीवन का अनमोल रत्न है इसको पाने के लिए अथक परिश्रम की जरूरत है|

इस पावन पर्व पर विद्यालय की तरफ से साहित्य, शिक्षा गौरव सम्मान, स्मृति चिन्ह,अंग वस्त्र, पुष्प हार प्रदान कर मधुकर मिश्र, आरती अक्षत, आलोक सिंह बेताब, अखलाक खान भारतीय, डॉ रामानंद दीक्षित, डॉ नसीमा निशा को सम्मानित किया गया।प्रोफेसर चन्द्रशेखर मिश्र, श्याम नारायण पटेल, जयराम यादव, रामाश्रय पटेल को शिक्षा समाज सेवा गौरव सम्मान दिया गया।नरेंद्र शर्मा, संजना वर्मा को उत्तम मीडिया गौरव सम्मान दिया गया। लाल चन्द यादव, अनिल कुमार पटेल, नीलम श्रीवास्तव,सुनीता पाण्डेय, प्रियंका सिंह यादव, मौसमी चक्रवर्ती और सविता बिन्द को विद्यालय गौरव सम्मान दिया काशी सांसद सांस्कृतिक समारोह में ब्लाक स्तर पर चयनित छात्रा वंशिखा को शिव तांडव नृत्य के लिए विद्यालय गौरव सम्मान और प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।उनके साथ हिस्सा लेने वाली छात्राओं तान्या सेठ,सिमरन कुमारी, वैष्णवी गौतम, सगुन पटेल, रानी पटेल को भी विद्यालय गौरव सम्मान दिया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं रितु सिंह,मानसी पटेल, शिवांगी यादव, शिवांगी माथुर,विशाखा सेठ को एवं विनय कुमार को शिक्षक सम्मान दिया गया।सन २०२४वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में११२बच्चों ने हिस्सा लिया था ,उन में३२बच्चों को प्रथम पुरस्कार का मेडल व अन्य बच्चों को बड़ा छोटा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिससे उनके चेहरे खिल उठे|प्रारम्भ में विद्यालय के प्रधानाचार्य टीकाराम शर्मा आचार्य ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की स्थापना का उद्देश्य बताया और कहा कि हम कम पैसे में उत्तम शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।अन्त में उप प्रबंधक अनिल कुमार पटेल ने आभार व्यक्त किया संजना वर्मा की रिपोर्ट

[17/11, 11:10 am] काशी दीप विजन राष्ट्रीय: *चेतगंज पुलिस ने गबन व ठगी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार* वाराणसी — जनपद में ठगी, धोखाधड़ी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस व मुखबिर की सूचना पर शनिवार को ठगी करने वाले अभियुक्त को लखनऊ के आर्यन होटल के पास से देर रात को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का नाम वीरेंद्र दुबे पुत्र हौसिला प्रसाद दुबे निवासी बी-1 नियर सेंट पैण्ट्रो चर्च वल्लभनगर गोवा, हाल पता बी 1/22/69 सेक्टर के अलीगंज थाना अलीगंज जनपद लखनऊ बताया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 409,420,504, 506 के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकल शाण्डिल्य चौकी प्रभारी लहुराबीर, हे0का0 भरत यादव आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
Verified by MonsterInsights