शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट
रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहनसराय चौराहा स्थित हाईवे ओवर ब्रिज के पास रविवार को दोपहर में लगभग 12 बजे अखरी के तरफ से राजातालाब की ओर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार भदोही जिले के निहोर निवासी नन्हे की पत्नी 40 वर्षीय बेबी नामक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। तथा बाइक चालक भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के जेठू पर गांव निवासी कैलाश सरोज घायल हो गये। घटना के दौरान उक्त अज्ञात वाहन घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मोहन सराय चौकी इंचार्ज अमिर बहादुर सिंह ने उक्त घायल को इलाज के लिए नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया तथा मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनसराय हाईवे स्थित ओवर ब्रिज उतरते समय पीछे से आ रही अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गये। इस दौरान उक्त अज्ञात वाहन ने सड़क पर गिरी महिला के सर को कुचलते हुए घटना स्थल से राजातालाब की तरफ फरार हो गया। जिससे उक्त महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।