वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की बैठक में संगठन व वित्तीय मजबूती पर हुआ मंथन

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी — वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के पेंशनरों की मासिक बैठक डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन लोक निर्माण विभाग वरूणापुल नदेसर वाराणसी में रविवार को आहूत किया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों के ज्वलंत सामयिक समस्याओं, संगठन की मजबूती, वित्तीय मजबूती सुदृढ़ करने हेतु आर्थिक सहयोग करने,अपने अपने निवास स्थान के पास से पेंशनरों को जागरूक करते हुए संगठन से जोड़ने आदि पर विचार किया गया।जिला मंत्री द्वारा संचालन के मध्य सदस्यों को सक्रिय रहने को कहा गया एवं वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व में दी जा रही सुविधाओं रेल यात्रा किराया में 50% छूट देने,राजकीय बसों में सीट आरक्षण देने, राशिकरण की वसूली 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने, सभी पेंशनरों को आठवीं वेतन आयोग की परिधि में लाने की मांग करने पर आम सहमति बनी। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर आनंद लाल ने तथा संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से इं0 संजय कुमार श्रीवास्तव, केआर शास्त्री, उमेश बहादुर सिंह, बंशीलाल जायसवाल,ई0 अशोक सिंह, दीपेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, ई0 सीबी सिंह, रमेश तिवारी, पूजन पाल, सन्त लाल यादव, शिवमंगल यादव समेत सैकड़ो पेंशनर्स उपस्थित रहे।

Leave a Comment