Follow us on

चेतगंज पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को किया गिरफ्तार 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

वाराणसी –जनपद में लूट, चोरी,छिनैती,शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज शुभम कुमार सिंह के नेतृत्व गठित प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चोरी के एक आरोपी हिमांशु गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी चौरहट थाना मुगलसराय चन्दौली को 22 जून‌ को गिरफ्तार कर चेतगंज पर लाया गया। अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ल द्वारा बताया गया की वादी मुकदमा द्वारा 20 जून को प्रतिवादी हिमांशु गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता निवासी चौरहट चन्दौली द्वारा दुकान के काउंटर से दो लाख रुपए चोरी कर लिए जाने के संबंध में तहरीर दिया गया था। तहरीर के आधार पर अभियुक्त हिमांशु गुप्ता को मुखबिर की सूचना पर सोमवार को चौरहट चन्दौली से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी के 6350/नगदी व 60,000/ से क्रय किये गये एप्पल मोबाइल की रसीद भी बरामद किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध भा0द0वि0 की धारा 305 ए बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक चेतगंज विजय कुमार शुक्ला, उ0नि0 विकास कुमार चौकी प्रभारी पानदरीबा, उ0नि0 सूरज कुमार शाह,का0 प्रदीप कुमार शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x