कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट
*वाराणसी* धर्मनगरी की सुरक्षा और यातायात को विश्वस्तरीय बनाने के संकल्प के साथ पुलिस आयुक्त *मोहित अग्रवाल* ने स्वयं मोर्चा संभाल लिया है। उनके निर्देशन में आज वाराणसी कमिश्नरेट में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया, जिससे अपराधियों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मच गया।पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने पहड़िया और जेएचवी मॉल जैसे प्रमुख क्षेत्रों में खुद उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस महाभियान के तहत:1082 वाहनों का चालान काटा गया। 142 वाहन सीज किए गए और 31 गाड़ियों से काली फिल्म हटवाई गई।सिर्फ सख्ती ही नहीं, मोहित अग्रवाल ने नवागत आरक्षियों को ‘शालीन व्यवहार और पेशेवर दक्षता’ का व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर पुलिसिंग की नई मिसाल पेश की। कमिश्नर मोहित अग्रवाल की इस सक्रियता ने जनता में सुरक्षा का अटूट विश्वास जगाया है।