लेडी सिंघम नीतू काद्दयान और नृपेंद्र की जोड़ी का खौफ, सरेंडर करने को मजबूर हुए हत्यारे

*लेडी सिंघम नीतू काद्दयान और नृपेंद्र की जोड़ी का खौफ, सरेंडर करने को मजबूर हुए हत्यार*

*वाराणसी* गोमती *डीसीपी ‘लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान *व *एडीसीपी नृपेंद्र कुमार* की पावरफुल जोड़ी ने अपराधियों की रातों की नींद उड़ा दी है। पुलिसिया दबिश और एनकाउंटर के खौफ का आलम यह है कि फूलपुर के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी नगेंद्र और गोविंद ने भागने के बजाय कोर्ट में घुटने टेकना ही बेहतर समझा

डीसीपी नीतू काद्दयान की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के सटीक रणनीतिक जाल ने आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया था। पुलिस की टीमें लगातार उनकी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं। सूत्रों की मानें तो पुलिस की इस आक्रामक घेराबंदी से घबराकर आरोपियों ने खुद ही सरेंडर कर दिया।अपराध मुक्त वाराणसी हमारा संकल्प है। कानून को चुनौती देने वालों का अंजाम सिर्फ सलाखें होंगी।”

डीसीपी नीतू काद्दयान

*जनता में भरोसा, अपराधियों में दहशत*

नीतू काद्दयान और नृपेंद्र कुमार की मुस्तैदी ने गोमती जोन में कानून का इकबाल बुलंद कर दिया है। जहाँ आम जनता पुलिस के इस ‘सुपरकॉप’ अवतार की तारीफ कर रही है, वहीं माफियाओं और गुंडों में इस जोड़ी का जबरदस्त खौफ व्याप्त है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x