गंगा मित्रों द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर सामने घाट पर गंगा सफाई के साथ-साथ चलाया गया जनगणना जागरूकता अभियान

कृष्ण गोपाल की रिपोर्ट                           वाराणसीआज दिनांक 10 मई मातृ दिवस के अवसर पर नवनिर्मित सामने गंंगा घाट पर गंगा मित्रों द्वारा गंगा स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें वहां उपस्थित स्थानीय लोगों के अलावा दर्शनार्थियों को गंगा की अविरलता एवं निर्मलता हमारे जीवन में कैसे महत्वपूर्ण है इसको बताया गया। इस महा सफाई अभियान में गंगा के तलहटी से करीब 3 क्विंटल कूड़ा निकालकर कूड़ेदान में डाला गया। राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन जीवनदायिनी मां गंगा के लिए कितना महत्वपूर्ण है लोगों को बताया गया। साथी सभी गंगा सेवियों, नाविकों एवं दर्शनार्थियों को देश के जनगणना अभियान में सहयोग देने एवं बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए जागरूक भी किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सी. शेखर, सीनियर गंगामित्र कोऑर्डिनेटर, महामना मालवीय गंगा शोध केंद्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने कहा कि गंगामित्रों द्वारा सफाई अभियान के साथ-साथ डॉल्फिन संरक्षण मे भी पूरे वाराणसी के नाविकों, मल्लाहओं, दर्शनार्थियों, गंगासेवियों को नमामि गंगे द्वारा चलाए गए गंंगा स्वच्छता अभियान एवं डॉल्फिन बचाओ अभियान के लिए जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संयोजन करते हुए गंगामित्र कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि हमारी गंगा मित्रों की टीम पिछले 6 साल से गंगा स्वच्छता एवं राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन बचाओ अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती आई है और आगे भी इस अभियान को जारी रखेगी।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के अलावा गंगामित्र एवं सुप्रसिद्ध गायिका कंचन सिंह,कुमारी सीनू, रूबी गुप्ता,फैजान कैफ़ी, सरोज देवी,बाबा जी, एवं नगर निगम सुपरवाइजर किशन एवं विष्णु आदि लोगों ने भाग लिया.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x