वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी — जनपद में चोरी, लूट,छिनैती,शराब तस्करी आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ विमल किशोर मिश्र के नेतृत्व में गठित थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी की पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्य व मुखबिर की सूचना पर 06 जुलाई 2026 को खजुही निवासी मोहित कुमार गुप्ता पुत्र स्व.शिव बच्चन गुप्ता की मां से दुकान में घुसकर सोने की चेन छिनने वाले अभियुक्त विजय चौहान उर्फ लकी पुत्र ओम प्रकाश चौहान निवासी छोटा लालपुर थाना लालपुर पाण्डेयपुर वाराणसी को शनिवार को हवेलिया क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसके कब्जे से छीने गए सोने की चेन (वजन 9.09 ग्राम) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को शनिवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि 06 जुलाई को मैंने अपने साथी के साथ मिलकर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बुलेट को अस्सी घाट से चोरी किया था। सारनाथ क्षेत्र में घटना करने से पूर्व साथी के साथ मिलकर रैकी किया तथा 06 जुलाई को ही वृद्ध महिला को अकेला पाकर उसकी दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए गले से सोने की चेन लूट ली थी। पूर्व में भी हमारे द्वारा घटना को अंजान देने का प्रयास किया गया था परन्तु भीड़ ज्यादा होने के कारण घटना को अंजाम नहीं दे सका था। आज मैं चेन बेचने के लिए जा रहा था कि अचानक आप लोगों द्वारा घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर लालपुर में दो, भेलूपुर और सारनाथ के एक एक मुकदमे हैं।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 331(3)309 (6),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सारनाथ पंकज कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 अजय कुमार, उ0नि0 विश्वेन्द्र यादव, हे0का0 दिलीप यादव, हे0का0 पंकज सिंह,का0 सुमित सिंह,का0 श्रीराम कुमार,का0 अशोक यादव,का0 विशाल कुमार आदि शामिल रहे।