Follow us on

जमीन विवाद को लेकर जमकर बवाल हुआ । मनबढ़ों ने बाउंड्री वाल गिराकर अधिवक्ता को दी जान से मारने की धमकी..

Share this post:

 रिपोर्ट प्रज्ञा मिश्रा की.                                   वाराणसी के शिवपुर में जमीन विवाद को लेकर भारी बवाल हुआ मनबढ़ों ने दिनदहाड़े अधिवक्ता की जमीन की बाउंड्री और गेट को गिराया और हाथापाई भी की ।

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर बसहीं में खुशहाल नगर कॉलोनी में शनिवार को मनबढ़ों ने जमकर बवाल मचाया और मारपीट की । पीड़ित अधिवक्ता ऋषिकांत सिंह अपनी मौसी की जमीन की बाउंड्री ऊंची करवा रहे थे, तभी आरोपियों ने जमीन पर धावा बोल दिया। आरोप है कि पुलिस के सिपाही द्वारा वीडियो बनाने के बावजूद भी मनबढ़ों ने बाउंड्री और गेट को जमींदोज कर दिया और अधिवक्ता के साथ हाथापाई की।

घटना के बाद गुस्साए अधिवक्ताओं ने शिवपुर थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर शिवपुर पुलिस ने धीरज सिंह, बच्चा, प्रतीक सिंह रौनक समेत 4 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x