Follow us on

शिवपुर में बी.ए के छात्र ने की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम*

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट

​वाराणसी।शिवपुर थाना क्षेत्र के शीतल नगर (परमानंदपुर) में एक 23 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर दी जान।

मृतक की शिनाख्त अभय जायसवाल के रूप में हुई है। जो बीए तृतीय वर्ष का छात्र था और चांदमारी क्षेत्र में चाट की दुकान भी चलाता था।

घटना के बारे में बताया जाता है कि अभय रोज की तरह रात में खाना खाकर सोने चला गया और सुबह कमरे में पंखे से चादर के फंदे पर लटका मिला। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर जब परिजनों ने खिड़की से देखा तो घटना का पता चला।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लिया। मृतक का बड़ा भाई पुलिस विभाग में है और ज्ञानवापी सुरक्षा में तैनात है। छात्र ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x