रिपोर्ट दिव्य प्रकाश गुप्तावाराणसी। *दशाश्वमेध घाट स्थित भवन में शनिवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच ग। स्थानीय लोगों के अनुसार शीतला माता मंदिर के ऊपर जाने वाले मार्ग पर स्थित भवन में एसी में विस्फोट होने के बाद आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित कराया और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
Post Views: 9