Follow us on

संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पर जलभराव एवं गंदगी से स्थानीय जनता परेशान

Share this post:

वशिष्ठ कुमार की रिपोर्टवाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली पर देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समय-समय पर दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। उनके आगमन से पूर्व पूरे क्षेत्र में व्यापक स्तर पर साफ-सफाई, सड़क मरम्मत एवं अन्य व्यवस्थाएँ दुरुस्त कर दी जाती हैं।दुर्भाग्यपूर्ण है कि जैसे ही वीआईपी कार्यक्रम समाप्त होता है, क्षेत्र की वास्तविक स्थिति फिर से बदहाल हो जाती है। जगह-जगह जलभराव, गंदगी, जाम नालियाँ और टूटी सड़कें स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनी हुई हैं। इससे आम नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं आने-जाने वाले लोगों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।हम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली क्षेत्र में केवल वीआईपी दौरों के समय नहीं, बल्कि पूरे वर्ष नियमित साफ-सफाई, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x