Follow us on

खुदाई का सोना बताकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार नकली सोने की 16 गुल्लीया और रु 1.37 लाख बरामद

Share this post:

 गुफरान अहमद की रिपोर्ट.                               मिर्जापुर की जिगना पुलिस ने खुदाई में मिला असली सोना बताकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार कियाहै। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 नकली सोने की गुल्ली, एक लाख 37 हजार रुपये और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।                        गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने खुदाई में निकला सोना बताकर उन्हें नकली सोने की गुल्ली बेच दी और उनसे बड़ी रकम ठग ली। शिकायत के आधार पर जिगना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिगना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों रामरक्षा बिन्द उर्फ छोटू, विद्यासागर बिन्द और प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द परौतीपुर गांव के निवासी हैं।तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 नकली सोने की गुल्ली, ठगी के एक लाख 37 हजार रुपये और चार मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रामरक्षा बिन्द के खिलाफ धोखाधड़ी के कई पुराने मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि प्रशांत विश्वकर्मा का भी आपराधिक इतिहास है। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x