Follow us on

आज आईटीआई करौंदी में होगा रोजगार मेले का आयोजन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट.             वाराणसी –विश्व युवा कौशल दिवस 15 जुलाई 2026 के अवसर पर वाराणसी के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवा आयोजन कार्यालय चौकाघाट एवं राजकीय आईटीआई वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आज राजकीय आईटीआई कॉलेज करौंदी परिसर में स्थित स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर वाराणसी में एक दिवसीय नि:शुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि इस रोजगार मेले में ताज होटल, वेलस्पन, लर्नर प्राइवेट लिमिटेड, मर्सी होम हेल्थ केयर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड, वेस्टर्न रेफ्रिजरेशन, पीएनबी मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, आयुषरत्न हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स हाईटेक इक्विपमेंट, रैपीडो, इंडस एडुट्रेन, एवं सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट आदि कंपनियों द्वारा 1500 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग किया जाएगा। जो हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी तथा सेवायोजन विभाग में पंजीकृत अभ्यर्थियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जीरो पावर्टी में चिन्हित परिवार के सदस्यों, दिव्यांगजन तथा एनआरएलएम समूह के पारिवारिक सदस्यों को1.20 लाख रुपए से 4.60 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर रोजगार प्रदान करेंगी। इस रोजगार मेले में जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थी क्यूआर कोड के माध्यम से, ऑनलाइन और सीधे आयोजन स्थल पर आकर ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन करते हुए भाग ले सकते हैं।आज आयोजित इस रोजगार मेले में वाराणसी जनपद के बेरोजगार युवक-युवातियां अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने हेतु अपने सभी दस्तावेजों (बायोडाटा, पासपोर्ट साइज की दो फोटो, आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र) की दो प्रति लेकर अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x