Follow us on

जलयानों के संचालन, नामांकन, सुरक्षा, घाट प्रबन्धन, नाविक कल्याण एवं नियामक व्यवस्था हेतु बैठक आहूत

Share this post:

 दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी। भारत सरकार द्वारा अधिनियमित Inland Vessels Act, 2021 के अनुपालन में विभाग द्वारा “ The Uttar Pradesh Inland Vessels Rules, 2026” हेतु तैयार प्रारूप के परिप्रेक्ष्य में जनपद वाराणसी के सम्बन्धित विभागों एवं हितधारकों के साथ मंडलायुक्त, वाराणसी मण्डल एस राजलिंगम की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में बैठक आहूत की गयी। बैठक में उपस्थित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों द्वारा जलयानों के संचालन, नामांकन, सुरक्षा, घाट प्रबन्धन, नाविक कल्याण एवं नियामक व्यवस्था सम्बन्धी विस्तृत चर्चा की गयी एवं नाविक समाज के प्रतिनिधियों / व्यक्तियों द्वारा उक्त के सम्बन्ध में अपना-अपना मत प्रस्तुत किया गया। नाविक समाज के प्रतिनिधियों द्वारा अनुरोध किया गया कि पूर्व से चली आ रही परम्परा के अनुसार नगर-निगम से ही नाव संचालन हेतु लाइसेंस जारी किया जाये तथा पूर्व में नगर-निगम द्वारा जारी 1217 नावों के लाइसेंस के अतिरिक्त नये नावों के संचालन के दृष्टिगत लाइसेंस निर्गत किया जाये। सामान्य नाविक संचालकों को सरलता से लाइसेंस प्राप्त हो जाये, इस हेतु नाविक समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को अपेक्षाकृत सरल बनाने हेतु आग्रह किया गया। नाव संचालकों का विचार सुनने के उपरान्त मण्डलायुक्त द्वारा आश्वस्त किया गया कि जलयानों के संचालन, नामांकन, सुरक्षा, घाट प्रबन्धन, नाविक कल्याण एवं नियामक व्यवस्था सम्बन्धी समस्त बिन्दुओं पर नाम संचालकों द्वारा प्रस्तुत अभिमत शासन को अग्रसारित किया जायेगा।उक्त के क्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा उपर्युक्त बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए अवगत कराया गया कि जनपद वाराणसी मा० प्रधानमंत्री, भारत सरकार का संसदीय क्षेत्र होने के साथ ही एक प्राचीन धार्मिक नगरी है, जहाँ देश-विदेश से लाखों की संख्या में पर्यटकों / श्रद्धालुओं का आवागमन होता रहता है, जिसमें पर्यटकों/श्रद्धालुओं की सुरक्षा-व्यवस्था एक महत्वपूर्ण विषय है। इस प्रकार “The Uttar Pradesh Inland Vessels Rules, 2026″ में उल्लिखित सुरक्षा मानकों को पूर्ण करने वाले आवेदकों को ही नावों का लाइसेंस प्रदान किया जायेगा।बैठक में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण पूर्ण बोरा, संयुक्त सचिव (परिवहन ) – राजेन्द्र कुमार मौर्या, अनुसचिव (परिवहन ) – अरविन्द कुमार, नगर आयुक्त – हिमांशु नागपाल, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र ) – भीमसेन सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी – राघवेन्द्र सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) – मनोज प्रसाद वर्मा के साथ ही अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x