Follow us on

खाना में जहर, मां बेटी की मौत पति पर दूसरी शादी करने के शक अपनी तीन बेटियों सहित खाया जहर

Share this post:

रिपोर्ट गुफरान अहमद. मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र में पति पर दूसरी शादी करने के शक में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा लिया। इलाज के दौरान मां और एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियों का इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है

मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव की है। 13 जुलाई की रात पीएचसी मड़िहान से सूचना मिली कि 38 वर्षीय कुसुम और उसकी तीन बेटियां मधु, राधिका और सत्या जहर खाने से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची हैं। पुलिस ने चारों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुसुम और 10 वर्षीय राधिका की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय मधु और 8 वर्षीय सत्या का इलाज जारी है।बताया गया कि कुसुम का पति धर्मेंद्र दिल्ली में काम करता है। महिला को शक था कि उसने दूसरी शादी कर ली है। इस विवाद को लेकर एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था, लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार पति उसे घर ले जाने नहीं पहुंचा। पुलिस का मानना है कि इसी से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x