Follow us on

मैरिज लान व्यापार मण्डल के संचालकों ने वीडीए के काले कानून के विरुद्ध सौंपा ज्ञापन 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट.              वाराणसी — मैरिज लान संचालक एवं व्यापार मंडल ने विकास प्राधिकरण द्वारा काले कानून के आड़ में लान व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध मे हुई महापंचायत के बाद मंगलवार को वाराणसी मैरिज लान व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी दो सूत्रीय मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सम्बोधित वीडीए उपाध्यक्ष को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष के द्वारा नियमों में ढिलाई देने की बात कही गई तथा उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर द्वारा स्कूल और नर्सिंग होम संचालक के तर्ज पर केवल कवर्ड एरिया का शुल्क देने की बात कही गई, महामंत्री बबलू मिश्रा ने कहा कि हम व्यापारी नियमों से चलना चाहते हैं लेकिन नियम व्यावहारिक हों।वहीं ज्ञापन लेने के उपरान्त वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा जी ने सार्थक वार्ता में प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त किया कि आपकी बातों और मांगों को शासन तक पहुंचा दिया जाएगा और आप सभी अपने स्तर से शासन के साथ वार्ता और पत्राचार जारी रखें। प्रतिनिधि मण्डल में प्रमुख रूप से अजीत सिंह बग्गा, शिव प्रकाश मौर्य, सदानंद पटेल, नरेंद्र सोनकर, संजीत कुमार, गुड्डू पटेल, राजेश श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, अजय गुप्ता, मदन, शेखर बाबा के अलावा सैकड़ो की संख्या में लान व्यापार मण्डल के लोग उपस्थित रहे। 

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x