रिपोर्ट : गुफरान अहमद मिर्जापुर पुलिस ने कटरा कोतवाली क्षेत्र के ज्वेलरी शॉप में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी के आभूषण, नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पकड़े हैं राजकुमार पर गैंगस्टर समेत करीब 29 मुकदमें दर्ज हैं। 8 जुलाई को कटरा थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी आकाश वर्मा ने अपनी ज्वेलरी दुकान में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कटरा पुलिस ने भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाराणसी निवासी राजकुमार पटेल और सोनभद्र निवासी शिवम मौर्य को एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के जेवर बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी राजकुमार पटेल के खिलाफ वाराणसी, चंदौली, अंबेडकरनगर, औरैया और बाराबंकी सहित कई जनपदों में चोरी, नकबजनी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।