Follow us on

अवतरण दिवस पर मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन, जगत कल्याण की कामना

Share this post:

कार्यालय प्रतिनिधि की रिपोर्ट वाराणसी। अस्सी चौराहे स्थित अनंत विज्ञान मठ के उपमहंत दीपक प्रकाश आश्रम के अवतरण दिवस के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान उपमहंत दीपक प्रकाश आश्रम ने भक्तों के साथ मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और जगत कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा के पावन तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर उन्हें पुष्प, माला, फल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। भक्तों ने मां गंगा से देश-दुनिया में शांति, समृद्धि और सभी प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना की।

उपमहंत दीपक प्रकाश आश्रम ने कहा कि मां गंगा भारतीय सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की जीवनधारा हैं। गंगा का पूजन और संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। उन्होंने कहा कि गंगा को स्वच्छ और निर्मल रखना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने भगवान जगन्नाथ के पूजन एवं दर्शन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ करुणा, भक्ति, सेवा और लोककल्याण के प्रतीक हैं। भगवान जगन्नाथ के दर्शन मात्र से भक्तों को आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उनकी भक्ति समाज में प्रेम, समर्पण और भाईचारे की भावना को मजबूत करती है।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने मां गंगा और भगवान जगन्नाथ के जयकारे लगाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x