4– रामनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

वाराणसी — जनपद में लूट, चोरी,छिनैती, शराब तस्करी आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी वैभव बांगर के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाले वांछित अभियुक्त सोनू प्रजापति पुत्र विजय शंकर प्रजापति निवासी ग्राम अमरा खैरा थाना रोहनिया वाराणसी को सेंट स्टीफेंस स्कूल के सामने साहित्यनाका रामनगर से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र द्वारा बताया गया की 14 अप्रैल 2026 को पीड़िता द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर रामनगर पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू प्रजापति पुत्र विजय शंकर प्रजापति को मूखबिर की सूचना पर शनिवार को सेंट स्टीफेंस स्कूल के सामने साहित्य नाका रामनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 64(2)एम,351(4), 352 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, व0उ0नि0 कौशलेंद्र बहादुर सिंह, उ0नि0 जयप्रकाश सिंह, उ0नि0 अमित यादव, उ0नि0 पंकज कुमार मिश्र,का0 गौरव भारती,का0 अश्वनी सर्विलांस सेल शामिल रहा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x