रवि शंकर राय की रिपोर्ट वाराणसी के थाना लंका क्षेत्र स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 जुलाई 2026 को BHU कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि चार बाहरी युवक एक चार पहिया वाहन से परिसर में घूम रहे हैं और छात्र-छात्राओं से अभद्रता करते हुए विवाद कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी BHU पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान चारों युवक पुलिस से भी बहस करने लगे और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने चारों आरोपियों को बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। गिरफ्तार आरोपियों में पृथ्वीराज सिंह उर्फ बंटी, राजा सिंह, विकास सिंह तथा ईशान कुमार सिंह शामिल हैं।