सलीम मंसूरी की रिपोर्ट जमानियां। तहसील मुख्यालय परिसर लाइब्रेरी के निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार राम नारायण वर्मा सहित क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार मौजूद रहे। लाइब्रेरी निर्माण के लिए भूमि पूजन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता जय प्रकाश
शामिल रहे। बताया जात है। की लाइब्रेरी में फिजिकल किताबें रखी जाएंगी। इसके लिए बार एसोसिएशन संघ अपने खर्च पर लाइब्रेरी के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। अधिवक्ता एवं अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि आधुनिक लाइब्रेरी को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर आई-सीसीसी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी का निर्माण का खर्च निजी तौर पर किया जाएगा। लाइब्रेरी का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा।
बताया जा रहा है। की शनिवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के लिए लाइब्रेरी के निर्माण हेतु भूमि पूजन एक बहुत ही सराहनीय और महत्वपूर्ण कदम है। इससे अधिवक्ताओं को अपने अध्ययन और कानूनी शोध के लिए एक बेहतरीन स्थान मिलेगा। जिससे न्याय व्यवस्था और कानूनी सहायता में सुधार होगा। इस तरह के विकास कार्य संपन्न हुए हैं। फैसल होदा, बृजेश कुशवाहा, सुरेंद्र प्रसाद, अंजनी कुमार, मेराज हसन, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अशोक कुमार यादव, अधिवक्ता हाजी इमरान नियाजी, सुनील कुमार, आजाद खान, शकील खान, एनाम नियाजी सहित आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।