सलीम मंसूरी की रिपोर्टजमानियां। क्षेत्र के ढढंनी-ताजपुर मार्ग और आसपास के क्षेत्रों) कि सड़कों की जर्जर हालत और जलजमाव के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने और उचित जल निकासी (नालों की सफाई और मरम्मत) न होने से यह मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। विवेक तिवारी, अभिषेक तिवारी सहित आदि ग्रामीणों का कहना है। की मुख्य समस्याएँ और उनके प्रभावगड्ढों में जलभराव नाले जाम होने और सड़क का स्तर नीचे होने से थोड़ी सी बारिश में ही पानी सड़क पर जमा हो जाता है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को गहराई का अंदाजा नहीं लगता। जिससे अक्सर दोपहिया और चार पहिया वाहन फंस जाते हैं। रोजमर्रा के जीवन पर बुरा असर पड़ने लगता है। इस सड़क के खराब होने और जलजमाव की वजह से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सड़क और गड्ढों के बीच का अंतर मिट जाने के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद भी समाधान के लिए विभागीय स्तर पर कार्यवाही अंधकार में पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित विभाग (पीडब्ल्यूडी) और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई है। लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। इस क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए स्थानीय स्तर पर ज्ञापन देना या जनसुनवाई पोर्टल (Jan Sunwai Portal) पर शिकायत दर्ज कराया। लेकिन सुनवाई नहीं हुआ।-ढढंनी-ताजपुर मार्ग पर जलभराव और जर्जर हालात का एक दृश्य यहाँ देखें: