Follow us on

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 260 शिकायतें मिली,सिर्फ 12 का हुआ निस्तारण

Share this post:

 शिवपूजन कुमार की रिपोर्ट वाराणसी राजातालाब। उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिनसिनवार तथा तहसीलदार ने राजातालाब तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को क्षेत्र से आए हुए लोगों का बिजली,पेयजल, सड़क,नाली,पेंशन, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और राजस्व विवाद सहित विभिन्न शिकायत सुनी।समाधान दिवस में कुल 260 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे सिर्फ 12 शिकायत पत्रो का ही मौके पर निस्तारण हो सका।संपूर्ण समाधान दिवस में महमदपुर के मोहम्मद गुलाम रसूल ने अवैध कब्जा की शिकायत की, छोटी खजुरी निवासी सतनारायण यादव ने गांव के विपक्षी द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत,अदमापुर निवासी रामनरेश ने पानी टंकी से घर तक जलापूर्ति न होने शिकायत की, छोटी खजुरी के सत्यनारायण ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर वॉशरूम बनाए जाने पर कार्रवाई की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार संत विजय सिंह, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ,एसडीओ मुकेश यादव,भरण पोषण अधिकारी विनोद विश्वकर्मा सहित सभी संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x