Follow us on

बीआरसी हरहुआ के मेडिकल कैम्प में दिव्यांग बच्चों का बना दिव्यांग सर्टिफिकेट 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी –सर्व शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देशानुसार शनिवार को बीआरसी हरहुआ के बेलवरिया वाराणसी में दिव्यांग बच्चों के मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित डॉक्टरों की टीम के द्वारा दिव्यांग बच्चों का मेडिकल सर्टिफिकेट बनाया गया। इस मेडिकल कैंप में विकासखण्ड हरहुआ के कुल 22 दिव्यांग बच्चे उपस्थित हुए। जिसमें 16 दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत किया गया और शेष छ: बच्चों को जांच के लिए सम्बन्धित चिकित्सालय में रेफर किया गया।इस मेडिकल कैम्प में डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ दिनेश सिंह यादव नेत्र सर्जन, डॉ रचना सिंह ईएनटी रोग विशेषज्ञ एवं डॉक्टर रविंद्र यादव साइकोलॉजिस्ट उपस्थित रहे।इस कैम्प का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी‌ हरहुआ पंकज यादव की निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुआ।कैम्प के आयोजन में जिला समन्वयक समेकित शिक्षा त्रिलोकी नाथ शर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट दिनेश मौर्या एवं स्पेशल एजुकेटर में सपना चौरसिया,प्रियंका यादव,राकेश कुमार सिंह, रमेश यादव आदि ने अपना अहम योगदान दिया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x