Follow us on

विश्व सुंदरी पुल के नीचे पुलिस-बदमाश मुठभेड़, शातिर गोतस्कर एजाज के पैर में लगी गोल

Share this post:

दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी: रामनगर थाना क्षेत्र के विश्व सुंदरी पुल के नीचे फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश एजाज के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एजाज मुजफ्फरपुर (बिहार) का निवासी है और पुलिस के अनुसार वह एक शातिर गोतस्कर है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा वह पहले भी 6–7 बार जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x