Follow us on

सर्राफा व्यवसायी ओमप्रकाश वर्मा के पोती पोते नीट यूजी परीक्षा में शानदार सफलता हासिल किया

Share this post:

रिपोर्ट सलीम मंसूरी जमानिया। नगर के सोनार टोली निवासी प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसायी ओमप्रकाश वर्मा के परिवार के लिए इस वर्ष की नीट-यूजी परीक्षा दोहरी खुशी लेकर आई है। उनके पोते प्रमन वर्मा और पोती तनिशा वर्मा ने एक साथ इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। दोनों मेधावी छात्र आपस में चचेरे भाई-बहन हैं और उन्होंने अलग-अलग शहरों में रहकर यह मुकाम हासिल किया। प्रमन वर्मा ने फरीदाबाद में रहकर तैयारी की और 99.90 पर्सेंटाइल के साथ उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। उनके पिता बृजेश वर्मा इंडियन ऑयल में वैज्ञानिक हैं और माता श्वेता वर्मा गृहिणी हैं। वहीं, तनिशा वर्मा ने भिलाई में रहकर पढ़ाई की और 96.11 पर्सेंटाइल के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। उनके पिता नीरज कुमार वर्मा भारतीय रेल (रायपुर मंडल) में लोको पायलट हैं और माता ऋतु वर्मा गृहिणी हैं। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। एक ही परिवार के दो बच्चों का एक साथ नीट-यूजी में सफल होना जमानियां के लिए ऐतिहासिक क्षण है। स्थानीय व्यापारियों और गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि दोनों भविष्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर गाजीपुर और पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। यदि जीवन में बड़ा लक्ष्य हासिल करना है, तो पूरी निष्ठा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ समर्पित रहना होगा, क्योंकि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। पालिका सदस्य सचिन कुमार वर्मा ने बताया कि जीवन में बड़ा लक्ष्य हासिल करना है। तो उरी निष्ठा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ समर्पित रहना पड़ेगा। और यह सगे भाई बहन ने सिद्ध कर दिया है। नगर कस्बा में खुशी का माहौल बना हुआ है। प्रमन और तनिशा फोटो

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x