Follow us on

पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों को दिया गया डिजिटल लाइब्रेरी का प्रशिक्षण 

Share this post:

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट वाराणसी –पीएम श्री विद्यालयों में तकनीकी आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग के सहयोग से जिले के चयनित शिक्षकों के लिए डायट सारनाथ में सोमवार को डिजिटल लाइब्रेरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में केडीएस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एवं आई ड्रीम एजुकेशन का विशेष सहयोग रहा। इस प्रशिक्षण में जिले के पांच पीएम श्री विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों ने भाग लिया।इस प्रशिक्षण का संचालन आई ड्रीम एजुकेशन की ओर से किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को डिजिटल लाइब्रेरी के प्रभावी संचालन, स्मार्ट कक्षाओं में डिजिटल शिक्षण संसाधनों के उपयोग तथा तकनीकी आधारित शिक्षण पद्धतियों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में बताया गया कि विषयवार वीडीयो,डिजिटल सामग्री एवं गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने के साथ-साथ उनके सीखने के स्तर में भी प्रभावी सुधार किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में शिक्षकों ने डिजिटल संसाधनों के उपयोग को लेकर उत्साह पूर्वक सहभागिता की तथा इसे विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प व्यक्त किया।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x