Follow us on

रामनगर पुलिस ने दो करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को किया गिरफ्तार ठगों के कब्जे से ठगी में प्रयुक्त एटीएम कार्ड,चार मोबाइल फोन,24,880/नगदी किया बरामद 

Share this post:

 वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी –पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट के निर्देशानुसार जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान ऑपरेशन बज्र के तहत रामनगर पुलिस ने 2 करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को सर्विलांस के माध्यम से रविवार को लंका मैदान रामनगर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कई एटीएम कार्ड, चार मोबाइल फोन तथा ठगी किये कुल 24,880/ रुपए नगदी बरामद किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम क्रमशः रोहित मोर्य पुत्र भैरवनाथ मोर्य निवासी घुरहानाला भीटी थाना रामनगर वाराणसी, दूसरे का धीरेंद्र लाल बहादुर पाल पुत्र लाल बहादुर पाल निवासी टुषार घरद चाल श्रीरामनगर नालासोपारा ईस्ट पेल्हार थाना पालघर महाराष्ट्र, तीसरे का नाम सोनू कुमार उर्फ भोली पुत्र स्वर्गीय मन्नू प्रसाद निवासी कुतुबचक पोस्ट रमजानपुर थाना बरबिगहा जनपद शेखपुरा बिहार बताया गया। तीनों अभियुक्तों को सोमवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र ने बताया की अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग कमीशन पर लोगों से खाता खुलवाते हैं और उन खातों की पासबुक एटीएम और ओटीपी इत्यादि प्राप्त कर उसका प्रयोग विभिन्न तरीकों से लोगों को कॉल कर उनके खाते और यूपीआई का एक्सेस प्राप्त कर खातों में पैसा लगाने ट्रांसफर करते हैं। उस पैसे को निकाल लेते हैं और सबका जो हिस्सा फिक्स रहता है। वह उनको दे दिया जाता है। हम लोग खातों का इस्तेमाल अलग-अलग राज्यों में करते हैं ताकि लोकल पुलिस हम लोगों तक ना पहुंच पाए। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को भा0द0वि0 की‌ धारा 318(4) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 बाल योगेश्वर गौड़, उ0नि0 जयप्रकाश सिंह, उ0नि0 पंकज मिश्रा, हे0का0 रविन्द्र सिंह, उ0नि0 नितेश शर्मा,का0 नीलेश कुमार सिंह,का0 सचिन चतुर्वेदी,का0 राजन कुमार, म0कां0 कुमारी सौम्या,आरक्षी अश्वनी सिंह आदि शामिल रहे।

लेखक के बारे में

खबरें और भी हैं...

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न मंदिरों, मठों एवं आश्रमों के लिए रवाना हुए। एवं संतों, महंतों, पुजारियों और गुरुजनों का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया

Read More »

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के वाराणसी आगमन/भ्रमण/अवस्थान कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर किया गया सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण, बाद भ्रमण की गई ब्रीफिंग, दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

Read More »

लाइव क्रिकट स्कोर

मौसम अपडेट

राशिफल

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x