दिव्य प्रकाश गुप्ता की रिपोर्टवाराणसी।ACP चेतगंज श्री शुभम सिंह के नेतृत्व एवं कोतवाल सिगरा श्री शिवाकांत मिश्र के मार्गदर्शन में थाना सिगरा पुलिस ने अन्तर्जनपदीय वाहन चोर दिनेश कुमार वर्मा पुत्र कैलाश नाथ वर्मा निवासी मझवा थाना कछवा जनपद मिर्जापुर उम्र 30 वर्ष को दिनांक 19/07/2026 को लहरतारा क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर 04 चोरी की मोटर साइकिल बरामद की।नगर निगम के कनिष्ठ लिपिक की बाइक UP52 AK1286 दिनांक 25/04/2026 को नगर निगम गेट से चोरी हुई थी। इस संबंध में थाना सिगरा पर मु0अ0सं0 0160/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है।
बरामदगी UP52 AK1286, UP65 FA0432, UP65 EE6184, UP62 BZ1052
अभियुक्त के विरुद्ध वाराणसी व भदोही में चोरी व गैंगस्टरएक्ट के 09 मुकदमे दर्ज हैं।.. मुलजिम काफी शातिर है यह गाड़ी लाखों की बाइक को सिर्फ 3000 4000 में देता था कबाड़ी को राजातालाब के। कबाड़ खरीदने वाले को आने वाले समय में पुलिस खरीदने वाले को भी जेल भेजने की पुलिस कार्य कर सकती है पुलिस सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है अधिकांश चोरी की गाड़ी कबाड़ वाले खरीद लेते हैं सस्ते दाम में और मोटा मुनाफा कमा लेते हैंइस सराहनीय कार्य में उ0नि0 विकास सिंह, उ0नि0 सुधीर अग्रहरि, उ0नि0 दुर्गा प्रसाद व सर्विलांस टीम का योगदान रहा। विधिक कार्रवाई की जा रही है।